फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chaotic elements broke the regulator gate of the dam

Maharajganj: अराजक तत्वों ने बांध का रेगुलेटर फाटक तोड़ा, खोजबीन में जुटी पुलिस

Thu, 08 Sep 2022 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 11:47 AM IST
सार

ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नगवा ध्रुव सहानी को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि बंधे के रेगुलेटर का फाटक टूट जाने से कमनहा और आसपास के गांवों सिकंदरा, कानापार, नगवा और ढोढ़घाट की ओर घोघी नाला का पानी तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Chaotic elements broke the regulator gate of the dam
नगवा लेहरा बंधे के रेगुलेटर का फाटक तोड़े जाने के बाद आस पास के खेतों में जा रहा घोन्घी और पवह नाला - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले के धानी बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा नगवा के टोला कमनहा स्थित सिंचाई विभाग के नगवा लेहड़ा बंधे पर लगे रेगुलेटर के फाटक को मंगलवार रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। इसकी वजह से घोघी और पवह नाले का पानी तेजी से आसपास के गांवों की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नगवा ध्रुव सहानी को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि बंधे के रेगुलेटर का फाटक टूट जाने से कमनहा और आसपास के गांवों सिकंदरा, कानापार, नगवा और ढोढ़घाट की ओर घोघी नाला का पानी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद शरीफ का कहना है कि बंधे के रेगुलेटर को बंद करने के लिए बालू से भरी बोरी रखने की व्यवस्था की जा रही है। पानी कम होने पर रेगुलेटर में फाटक लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed