{"_id":"6318e83b722cb8131643c2a8","slug":"chaotic-elements-broke-the-regulator-gate-tied-maharajganj-news-gkp449742395","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: अराजक तत्वों ने बांध का रेगुलेटर फाटक तोड़ा, खोजबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: अराजक तत्वों ने बांध का रेगुलेटर फाटक तोड़ा, खोजबीन में जुटी पुलिस
Thu, 08 Sep 2022 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:47 AM IST
सार
ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नगवा ध्रुव सहानी को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि बंधे के रेगुलेटर का फाटक टूट जाने से कमनहा और आसपास के गांवों सिकंदरा, कानापार, नगवा और ढोढ़घाट की ओर घोघी नाला का पानी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
नगवा लेहरा बंधे के रेगुलेटर का फाटक तोड़े जाने के बाद आस पास के खेतों में जा रहा घोन्घी और पवह नाला
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
महराजगंज जिले के धानी बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा नगवा के टोला कमनहा स्थित सिंचाई विभाग के नगवा लेहड़ा बंधे पर लगे रेगुलेटर के फाटक को मंगलवार रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। इसकी वजह से घोघी और पवह नाले का पानी तेजी से आसपास के गांवों की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नगवा ध्रुव सहानी को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि बंधे के रेगुलेटर का फाटक टूट जाने से कमनहा और आसपास के गांवों सिकंदरा, कानापार, नगवा और ढोढ़घाट की ओर घोघी नाला का पानी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद शरीफ का कहना है कि बंधे के रेगुलेटर को बंद करने के लिए बालू से भरी बोरी रखने की व्यवस्था की जा रही है। पानी कम होने पर रेगुलेटर में फाटक लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन