फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Changes in routine and diet are causing bone pain

Maharajganj News: दिनचर्या में बदलाव और खानपान दे रहा हड्डियों का दर्द

Wed, 05 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Changes in routine and diet are causing bone pain
महराजगंज। घर में बच्चे अगर मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर अधिक समय बिता रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों की दिनचर्या (लाइफ स्टाइल) में बदलाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। इससे जो बीमारी लोगों को 40 साल की आयु में परेशान करती थी, वह अब 10 से 15 साल के बच्चों में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि फास्ट फूड का अधिक सेवन बच्चों में अस्थि रोग और डायबिटीज के लक्षण मिल रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ का कहना है कि देर तक मोबाइल चलाने से बच्चों की हाथों की नस कमजोर हो रही है। ऐसे में बच्चों को शारीरिक खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई जा रही है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास अग्रवाल बताते हैं कि प्रतिदिन 10 वर्ष से 17 वर्ष के ऐसे किशोर आ रहे जो हड्डियों में दर्द की शिकायत करते हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में ऐसे 70 से अधिक केस आए जिन्हें कैल्शियम की कमी से हड्डी दर्द की समस्या थी। डायबिटीज की दिक्कत भी छोटी उम्र में ही पाई जा रही है। दिनचर्या में बदलाव के कारण और व्यायाम की कमी से सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। बच्चों ने मैदान में जाना बंद कर दिया और मोबाइल, लैपटॉप व टीवी पर ज्यादा समय दे रहे हैं। इससे शरीर में वसा का जमाव बढ़ता है। मोटापा ग्रस्त बच्चों को डायबिटीज का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में बेहतर ढंग से इलाज की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
ऐसे करें बचाव
-अधिक वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
-पिज्जा, बर्गर, चाउमीन का सेवन बिल्कुल न करें।
-लैपटाॅप, मोबाइल आदि का प्रयोग जरूरत के अनुसार करें।
-हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
-भरपूर नींद लें, नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed