फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Change in temperature increases viral infection cases by 50 percent

Maharajganj News: तापमान में बदलाव से 50 प्रतिशत तक बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज

Sat, 21 Feb 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Change in temperature increases viral infection cases by 50 percent
डॉक्टर दवा देने के साथ बचाव का बता रहे उपाय
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में अंतर से हो रहे बीमार
महराजगंज। जिला अस्पताल में शुक्रवार को मौसमी बीमारियों के पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 15 दिन पहले जहां मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या जहां 90 से 100 के बीच में थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 100 से 150 तक पहुंच गई है।
डॉक्टर दवा देने के साथ ही बचाव के लिए जरूरी परामर्श दे रहे हैं। सुबह-शाम ठंड और दोपहर में तेज गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। नवजात और छोटे बच्चों समेत बड़े लोगों में सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस से संबंधित समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले कुछ दिन से बच्चों को लेकर पहुंचने वाले अभिभावकों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल के डॉ. पवन कुमार ने बताया कि दिन और रात के तापमान में बदलाव से वायरल संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नवजात और बच्चे के शरीर का तापमान एक जैसा रखें। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाएं, ठंडी चीजों से बचाएं और भीड़ वाली जगहों पर ले जाने से परहेज करें। चिकित्सकों के अनुसार नवजात बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वह मौसम के बदलाव से बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि बदलते मौसम में सुबह व शाम गर्म कपड़े पहनें। दोपहिया वाहन चालक अधिक सावधानी बरतें।
यह करें बचाव
-बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।
-घर पर बने खाद्य पदार्थों का सेवन करें, बाहरी खाद्य पदार्थ से बचें।
-गुनगुने पानी का सेवन करें, इससे गला ठीक होगा।
-गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed