{"_id":"62951725f9344462df1b4f71","slug":"chalange-to-face-will-assis-in-pm-care-plan-maharajganj-news-gkp438711427","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतियों से निपटने में सहायक होगी प्रधानमंत्री केयर योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौतियों से निपटने में सहायक होगी प्रधानमंत्री केयर योजना
विज्ञापन

महराजगंज। कोविड काल में माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों के साथ केंद्र सरकार सदैव खड़ी है। उनके भविष्य की मुश्किलों को देखते हुए उसे कम करने की व्यवस्था बनाई गई है। केंद्र की ओर से शुरु की गई प्रधानमंत्री केयर फार चिल्ड्रेन योजना ऐसे बच्चों की चुनौतियों से निपटने में सहायक होगी।
ये बातें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिले में चिन्हित 13 बच्चों को मानक के मुताबिक योजना से लाभान्वित करते हुए कही। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए किट को पात्र बच्चों को वितरित करते हुए कहा कि हम सभी को इन बच्चों के अभिभावकों की तरह कार्य करना होगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी मुख्य अतिथि के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए ऐसे बच्चों को पात्रता के आधार पर अन्य योजनाओं से आच्छादित किए जाने की बात कही। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, , जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा, संरक्षण अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, रत्ना तिवारी, संजा देवी व वन स्टाप सेंटर के कर्मी भी मौजूद रहे।
-----------
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का दिखाया गया लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए योजना के औपचारिक शुरुआत कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठे सभी जिम्मेदारों, कर्मियों व लाभार्थियों ने देखा। सुबह पौने दस बजे से 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के बाद बच्चे भावुक हो गए। मिठौरा समेत जिले के अन्य ब्लॉकों में भी जगह-जगह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाते हुए आमजन को योजना के प्रति जानकारी दिए जाने की पहल की गई।
विज्ञापन
---------------
13 बच्चों को इतनी मिली धनराशि
योजना के मानक के मुताबिक चयनित हुए दो बच्चों के खाते में दस लाख रुपये, दो बच्चों के खाते मेें 5,56,550 रुपये, एक बच्चे के खाते में 5,98,850 रुपये, दो बच्चों के खाते में 4,80,710 रुपये, एक बच्चे के खाते में 5,17,240 रुपये, दो बच्चों के खाते में 8,63,730, एक बच्चे के खाते में 3,33,290, एक बच्चे के खाते मेें 7,46,030 तथा एक बच्चे के खाते मेें 6,83,330 के खाते में जमा किए जाने संबंधी पासबुक, पांच लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड समेत अन्य सामग्री प्रदान की गई है।