{"_id":"60fc45bf8ebc3e587e1aa479","slug":"chalan-of-8-vehicle-maharajganj-news-gkp403067193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण प्रमाण पत्र न मिलने से 8 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण प्रमाण पत्र न मिलने से 8 वाहनों का चालान
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदूषण जांच केन्द्र का जायजा लेते एआरटीओ आरसी भारती।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण प्रमाण पत्र न मिलने से 8 वाहनों का चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एआरटीओ आरसी भारतीय ने शनिवार को जिले के विभिन्न प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र संचालकों को हिदायत दी की शासन से निर्धारित शुल्क पर ही प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी किया जाए। वहीं वाहनों की जांच में प्रदूषण प्रमाण पत्र न मिलने पर आठ वाहनों का चालान कर दिया।
उन्होंने बताया कि नौतनवां, कोल्हुई और फरेंदा क्षेत्र में प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की गई। जांच में केंद्र संचालन कों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रति जागरूक करते हुए शासन की ओर से निर्धारित शुल्क पर ही प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 48 वाहनों की जांच की गई तो 8 वाहन चालकों ने प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं लिया था। ऐसे वाहनों का चालान कर दिया गया है। साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक किया गया। जिससे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि संभागीय निरीक्षक संजय सिंह द्वारा सदर परतावल, घुघली आदि क्षेत्रों में प्रदुषण केंद्रों की जांच कर उन्हें सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लापरवाह केंद्र संचालकों को चेतावनी दी गई।