फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chakka jam demanding arrest of murder accused

Maharajganj News: हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम

Sat, 02 Mar 2024 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Mar 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam demanding arrest of murder accused
बृजमनगंज। अजीत के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, सीओ निचलौल अनुज कुमार सिंह, सीओ फरेंदा अनिरुद्ध चौहान मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। कोई बवाल न हो इसके देखते हुए बृजमनगंज, पुरंदरपुर, फरेंदा, नौतनवा, कोल्हुई, महिला थाना महाराजगंज की पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। इसके बाद शव घर पर रख गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर दोपहर दो बजे के बाद फिर उपजिलाधिकारी फरेंदा नवीन कुमार ने घर वालों से बातचीत शुरू की। परिजन गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन देने की मांग करने लगे। इससे प्रशासन के पसीने छूट गए। प्रशासन ने बताया कि तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भूमि विवाद भी समाप्त करवाया जाएगा। करीब तीन बजे के बाद स्वजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुलिस की निगरानी में स्वजनों ने रोहिन नदी बनहाघाट पर अंतिम संस्कार किया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी फरेंदा ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम है। सभी को समझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
भूमि विवाद में चाकू मारकर हुई थी हत्या
बृहस्पतिवार की रात मिश्रौलिया ग्राम पंचायत के टोला खास निवासी अजीत चौराहे पर अंडा खाने गया था। दुकान पर ही कुछ लोगों से भूमि विवाद में उसकी कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। तभी एक युवक ने चाकू से उसके गले और पेट में वार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके भाई सतीश व मां सुशीला देवी के साथ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले आए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा था।

अजीत की मां सुशीला देवी की तहरीर पर प्रधान पुत्र शतरजीत लोधी, संदीप, राजू, प्रिंस, मक्का, चिनक गोलू के विरुद्ध केस दर्ज कर प्रिंस व राजू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed