फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chain snatcher arrested

Maharajganj News: चेन छिनैती और सीएसपी में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Fri, 07 Apr 2023 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Apr 2023 01:04 PM IST
सार

दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर एक कारतूस और कट्टा, घटना में शामिल बाइक और मोबाइल के अलावा लूट की 10 हजार रुपये बरामद हुए। फरार आरोपी राहुल पांडेय उर्फ मंयक पांडेय की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। गिरफ्तार दोनों लुटेरों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
chain snatcher arrested
लूट के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त।संवाद

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल और घुघली थाना क्षेत्र में दो अप्रैल को दिनदहाड़े हुईं घटनाओं को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चार दिन बाद बृहस्पतिवार को घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर से सोनबरसा को जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी विशाल राव, करन यादव निवासी डोमिनगढ़ स्टेशन बसियाडी मंदिर, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर और राहुल पांडेय उर्फ मंयक पांडेय निवासी घुघली ने गैंग बनाकर दो अप्रैल को जिले के निचलौल शहर में थाना गेट से सौ मीटर दूर सिसवा टैक्सी स्टैंड पर एक महिला से सोने की चेन छीन ली और घुघली थाना क्षेत्र स्थित पड़री खुर्द में एक सहज जन सेवा केंद्र में मारपीट कर रकम लूट ले गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मामले में पुलिस बाइक सवार लुटेरों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों विशाल राव, करन यादव निवासी डोमिनगढ स्टेशन बसियाडी मंदिर, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर को घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर से सोनबरसा को जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर एक कारतूस और कट्टा, घटना में शामिल बाइक और मोबाइल के अलावा लूट की 10 हजार रुपये बरामद हुए। फरार आरोपी राहुल पांडेय उर्फ मंयक पांडेय की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। गिरफ्तार दोनों लुटेरों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed