फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   central forces deployed at each polling booth

प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात होंगे केंद्रीय सुरक्षा कर्मी

Tue, 22 Feb 2022 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
central forces deployed at each polling booth
प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात होंगे केंद्रीय सुरक्षा कर्मी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सभी 1,148 मतदान केंद्रों पर सुचारु और सुरक्षित मतदान के लिए आधा सेक्शन केन्द्रीय सुरक्षा बल को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिक पुलिस भी उनके सहयोग में रहेगी।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान होना है। प्रत्येक मतदान स्थल पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतदान गतिविधियों को संचालित कराने व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधा सेक्शन केंद्रीय बल के जवानों के साथ ही नागरिक पुलिस के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर आधा सेक्शन केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। उनके सहयोग में स्थानीय पुलिस के कर्मी भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभावार इतने केंद्रों पर तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 198 मतदान केंद्रों, नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के 228 मतदान केंद्रों, सिसवा विधानसभा क्षेत्र के 258 मतदान केंद्रों, सदर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 233 मतदान केंद्रों एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 231 मतदान केंद्रों पर आधा-आधा सेक्शन केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed