फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Census: Process begins in 193 gram panchayats on the first day

जनगणना : पहले दिन 193 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई प्रक्रिया

Sat, 23 May 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Census: Process begins in 193 gram panchayats on the first day
पहले चरण में हो रही मकानों की गणना व सत्यापन
विज्ञापन

शिव मंदिर को प्रतीकात्मक रूप से पहला मकान नंबर अंकित किया गया
महराजगंज। जनपद में शुक्रवार को जनगणना कार्य का शुभारंभ सूचना विज्ञान केंद्र के उपायुक्त मनोज व एडीएम डॉ़. प्रशांत कुमार ने किया। इस दौरान प्रगणकों को जनगणना किट व हाउस लिस्टिंग क्षेत्र का निर्धारण प्रपत्र सौंपा गया।
जनगणना के तहत पहले दिन 193 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में मकान सूचीकरण, गणना व सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई। फरेंदा व नौतनवां में यह जिम्मेदारी तहसीलदार के सुपुर्द रही। दोनों जगह के तहसीलदारों ने प्रगणकों को सत्यापन गतिविधि तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निचलौल तहसील क्षेत्र में ईटहिया शिव मंदिर परिसर से जनगणना कार्य का शुभारंभ हुआ। तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में गणना अभियान का शुभारंभ किया। शिव मंदिर को प्रतीकात्मक रूप से पहला मकान नंबर अंकित किया गया, जिसके बाद गांव में घर-घर जाकर गणना कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

अभियान के तहत टीम ने मकानों का सत्यापन करते हुए प्रत्येक भवन पर निर्धारित नंबर अंकित किया। प्रगणकों ने बताया कि इस गणना का उद्देश्य क्षेत्र के सभी आवासीय एवं अन्य भवनों का सही अभिलेखीकरण करना है, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिल सके। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गणना कार्य पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जाए। सुपरवाइजर आशीष वरुण, अजय कुमार कसौधन, अनिल कुमार एवं जैनेन्द्र कुमार, प्रगणक के रूप में अजय कुमार भारती, सुभाष कुमार, नीरज पटेल आदि ने विभिन्न ग्रामपंचायत में प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed