फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Celebrations were expressed by distributing sweets over the BJP's victory in West Bengal.

Maharajganj News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर मिठाई बांट जताई खुशी

Tue, 05 May 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Celebrations were expressed by distributing sweets over the BJP's victory in West Bengal.
सक्सेना चौक पर पटाखा जलाते भाजपा पदा​धिकारी। 
सक्सेना चौक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मिठाई बांट कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
विज्ञापन

महाराजगंज। खराब मौसम के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पांच राज्यों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी मनाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।
सक्सेना चौक पर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और अन्य राज्यों के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। कार्यकर्ता दिनभर जश्न का माहौल में दिखे। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पूरे जोश के साथ जश्न मनाते नजर आए। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष का परिणाम बताया, जबकि असम में दोबारा बहुमत को विकास और सुशासन की जीत बताया।
विज्ञापन




सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की यह ऐतिहासिक विजय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में काम किया है, जिसका असर अब पूरे देश में दिख रहा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने भी इस जीत को कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, ओम प्रकाश पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed