फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Celebrating 'Azadi's Amrit Mahotsav' with gaiety

हर्षोल्लास से मना ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Celebrating 'Azadi's Amrit Mahotsav' with gaiety
विशुनपुर गबडुआं में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन डीएम डॉ उज्जवल कुमार,एसपी प्रदीप गुप्ता, - फोटो : MAHARAJGANJ
हर्षोल्लास से मना ‘आजादी का अमृत महोत्सव’
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘चौरीचौरा का शताब्दी समारोह’ सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में ‘अमृत महोत्सव’ का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम शहीद स्मारक ग्राम विशुनपुर गबडुआ में हुआ। विशुनपुर गबडुआ शहीद स्मारक पर सोमवार सुबह सात बजे एनसीसी और स्काउट-गाइड के कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकाली।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता ने किया। लोक गायक अमित अंजन और सहयोगियों ने देशभक्ति से प्रेरित गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद 10:30 बजे काकोरी स्मारक स्थल, लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य मात्र स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करना नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य है कि हम सभी लोग इन महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर पूरे मन से देश की सेवा करें। इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सीडीओ गौरव सोगरवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, परियोजना निदेशक राजकरन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में जीएसवीएसए इंटर कॉलेज में निबंध लेखन, काव्य पाठ, कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध में वंशिका प्रथम, अमर वर्मा द्वितीय, अंकिता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहानी में तृप्ति प्रथम, अनीता द्वितीय एवं गुड़िया तीसरे स्थान पर रहीं। काव्य पाठ में तृप्ति प्रथम, हरिओम दूसरे स्थान पर रहे। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में एनसीसी, स्काउट गाइड, एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की समाधि पर पुष्प अर्पित किया गया। प्रार्चाय डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र सोनकर, डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ल, डॉ. नंदिता आदि मौजूद रहीं। महाविद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, काव्य पाठ, कहानी, निबंध लेखन प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई। बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने प्रभात भेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद पंकज त्रिपाठी को किया गया नमन
फरेंदा। आजादी के अमृत महोत्सव का 75वीं वर्षगांठ हरपुर बेलहिया में शहीद पंकज त्रिपाठी स्मारक पर मनाया गया। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान शहीद के परिजनों को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय ने कहा कि शहीद देश की धरोहर हैं, हमें उन्हें याद रखना होगा। फरेंदा क्षेत्र के लाल ने पुलवामा में शहीद होकर क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। शहीद पंकज त्रिपाठी की सहादत को पूरा देश नमन कर रहा है। इस दौरान हरपुर बेलहिया में शहीद पंकज त्रिपाठी कें पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी, पत्नी रोहिनी त्रिपाठी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा बेटे प्रतीक व बेटी तान्या को अतिथियों ने दुलार दिया।

सीओ सुनील दत्त दूबे ने कहा देश के स्वतंत्रता संग्राम में जान की बाजी लगाने वाले महापुरुषों की याद में महोत्सव मनाया जा रहा है। बीडीओ अमरनाथ पांडेय ने शहीद पंकज त्रिपाठी को नमन करते हुए कहा कि देश की सेना की बदौलत हम सभी चैन की नींद लेते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, ग्राम प्रधान शेखर यादव, रविंद्र सिंह, एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव, विनीत मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे, कुलभाष्कर वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed