{"_id":"6a0784dbd762232407015bba","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-under-the-safe-city-scheme-at-a-cost-of-rs-96-lakh-budget-approved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177328-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेफ सिटी योजना के तहत 96 लाख की लागत से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, बजट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेफ सिटी योजना के तहत 96 लाख की लागत से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, बजट स्वीकृत
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में उच्च गुणवत्ता वाले आईपी बेस्ट कैमरे किए जाएंगे स्थापित
महराजगंज। नगर पालिका परिषद में सेफ सिटी योजना के अंतर्गत 96 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत नगर पालिका परिषद का चयन किया गया है। उच्च गुणवत्ता वाले आईपी बेस्ट कैमरों के लिए बजट को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत लगाए जाने वाले इन कैमरों से न केवल मुख्य चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि रिकॉर्डिंग के माध्यम से किसी भी घटना की त्वरित जांच और पहचान भी आसान हो जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कैमरे मुख्य रूप से दो प्रमुख मार्गों पर लगाए जाएंगे। पहला मार्ग सक्सेना चौराहे से शुरू होकर पुलिस लाइन तक जाएगा, जिसमें कोतवाली रोड होते हुए सिंधी के भट्ठे क्षेत्र को भी कवर किया जाएगा। दूसरा मार्ग उद्योग चौराहे से लेकर बीजेपी कार्यालय, नेहरू नगर तक फैला होगा। इन दोनों महत्वपूर्ण रूटों पर लगने वाले कैमरों पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।
जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित होगा कंट्रोल रूम
साथ ही, पूरे सिस्टम का कंट्रोल रूम जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया जाएगा। यहां से प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका अधिकारी सीधे सभी कैमरों की फीड देख सकेंगे। कंट्रोल रूम में आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, रिकॉर्डिंग स्टोरेज और अलर्ट जनरेशन की सुविधा भी होगी। जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रात के समय बढ़ रही घटनाओं को रोकने, ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में ये कैमरे बेहद कारगर साबित होंगे। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर पूरी होने के बाद कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा।