फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CCTV cameras will be installed in the enrollment room

नामांकन कक्ष में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, गतिविधि पर रहेगी नजर

Wed, 02 Feb 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in the enrollment room
नामांकन कक्ष में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

- चार से 11 फरवरी तक कलेक्ट्रेट में विधानसभावार दाखिल होंगे नामांकन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कलेक्ट्रेट भवन में विधानसभावार निर्धारित किए गए पांच कमरों में चार से 11 फरवरी के बीच प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन कक्ष में आने वाले प्रत्याशियों व अन्य लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। ऐसा सुुरक्षात्मक दृष्टि से व पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग कराने के उद्देश्य से किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारों की तैनाती कर दी गई है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कक्ष संख्या 23 न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक के कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कक्ष संख्या 31 न्यायालय सहायक आयुक्त स्टांप के कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सिसवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कक्ष संख्या 22 न्यायालय अपर एसडीएम सदर के कक्ष में, सदर विधानसभा के प्रत्याशी कक्ष संख्या 14 न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर के कक्ष में तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कक्ष संख्या 13 न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी पांच नामांकन कक्षों में सीसीटीवी लगेंगे, जिससे कि नामांकन की प्रक्रिया व वहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

नामांकन कक्ष के अंदर तीन कैमरे लगाए जाएंगे
सभी पांच नामांकन कक्षों के अंदर तीन-तीन तथा कक्ष के बाहर एक-एक कैमरे लगाए जाएंगे। इससे बाहर से लेकर अंदर तक की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed