फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CBSE: If you skip the current exam, you will not be able to appear in the next one.

सीबीएसई : मौजूदा परीक्षा छोड़ी तो अगली में मौका नहीं

Fri, 20 Feb 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
CBSE: If you skip the current exam, you will not be able to appear in the next one.
महराजगंज। सीबीएसई की परीक्षा में बोर्ड ने शैक्षिक सत्र में दो बार परीक्षा का प्रावधान जरूर किया है लेकिन पहली परीक्षा में न बैठने वाले सत्र की दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। मौजूदा सत्र में कुल 4,910 परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक की परीक्षा में चार अनुपस्थिति मिल चुकी है। यह अनुपस्थित विद्यार्थी अब दूसरी परीक्षा में नहीं शामिल हो सकते हैं। इन्हें अगली फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। जनपद में कुल 30 सीबीएसई बोर्ड के स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि सीबीएसई की नई व्यवस्था के तहत पहली बोर्ड परीक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। जो विद्यार्थी पास हो जाएंगे उन्हें अपने अंकों में सुधार के लिए विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों में से अधिकतम तीन विषयों में दूसरी परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर दूसरी परीक्षा बैकअप प्लान नहीं बल्कि परफॉर्मेंस बूस्टर (प्रदर्शन सुधार) के रूप में रहेगी। यदि कोई विद्यार्थी पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित रहता है तो उसे एसेंशियल रिपीट (आवश्यक दोहराव) श्रेणी में डाल दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को उसी वर्ष दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।

उन्हें अगले वर्ष फरवरी में मुख्य परीक्षा का इंतजार करना पड़ेगा। जिन विद्यार्थियों का परिणाम पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट आता है, उन्हें दूसरी परीक्षा में कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत मौका दिया जाएगा।
इसके अलावा अतिरिक्त विषय लेने या स्टैंड-अलोन विषय में परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed