फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CBSE Board: Exams to begin tomorrow, 4910 candidates to appear

सीबीएसई बोर्ड : कल से होंगी परीक्षाएं, 4910 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 16 Feb 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board: Exams to begin tomorrow, 4910 candidates to appear
नवोदय सहित कुल छह स्कूल जनपद में बनाए गए केंद्र
विज्ञापन

मुख्यालय पर तीन तो फरेंदा में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं यूपी बोर्ड से ठीक एक दिन पहले शुरू हो रही हैं। मंगलवार से होने वाली 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4910 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जवाहर नवोदय महराजगंज के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि 17 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल आठ परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के 3074 व इंटर के 1836 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। सर्वाधिक तीन परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय और फरेंदा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नौतनवां व निचलौल से एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र पहले से ही केंद्रीय बोर्ड की निगरानी में लाए जा चुके हैं। सचल दल का इंतजाम नोडल की तरफ से किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल हाई स्कूल इंटर
नवोदय महराजगंज - 239 -213
सेंट जोसेफ महराजगंज- 534 - 384
विशप एकेडमी - 536 - 293
नवजीवन फरेंदा - 469 - 374
स्कालर्स फरेंदा - 466 - 164
मार्डन नौतनवां - 308 - 85
सेक्रेटहार्ट निचलौल - 522 - 323
वर्जन
शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन जोड़ दिए गए हैं। तहसील वार सचल दल गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीपी सिंह, नोडल सीबीएसई बोर्ड, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed