फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nomination of business officials in Thuthibari and Laxmipur Khurd

Maharajganj News: ठूठीबारी में चंद्र्रशेखर संरक्षक, लक्ष्मीपुर में सुरेंद्र बने अध्यक्ष

Tue, 06 Oct 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Nomination of business officials in Thuthibari and Laxmipur Khurd
ठूठीबारी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को ठूठीबारी कस्बे और लक्ष्मीपुर खुर्द में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की मौजूदगी में व्यापारियों की सहमति से पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ।
विज्ञापन

ठूठीबारी में पूर्व मनोनीत अध्यक्ष अजय जायसवाल की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। चंद्रशेखर निगम को संरक्षक, आदित्य पटवा को महामंत्री, अमित निगम, अंकित निगम व अग्निवेश वर्मा को उपाध्यक्ष, आत्मा कसौधन को कोषाध्यक्ष, दीपू निगम को मंत्री और संदीप निगम व विप्लव मद्धेशिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। अनुज, उमेश, विजय, बासुकी, सजनलाल और विपिन कसौधन को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

वहीं लक्ष्मीपुर खुर्द में किराना व्यवसायी सुरेंद्र रौनियार को अध्यक्ष, संतोष निगम को उपाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार को महामंत्री, राजू को कोषाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा को मीडिया प्रभारी और सुरेंद्र निगम को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed