फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cattle are falling ill due to infection, animal farmers are worried

Maharajganj News: संक्रमण से बीमार हो रहे मवेशी, पशु पालक परेशान

Tue, 17 Oct 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cattle are falling ill due to infection, animal farmers are worried
ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रही बीमारी, लोगों ने शिविर लगाने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागापार। सदर क्षेत्र के बागापार, विशुनपुरवा, बरगदवा, रामपुर, सोनरा, सिसवनिया, बसंतपुर, नदुआ, केवलापुर खुर्द, सलामतगढ़, जगपुर, बरगदवा राजा, कटहरा आदि गांवों के पशुओं में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी चपेट में आकर गोवंश बीमार पड़ गए हैं। पशुओं के पैर में सूजन हो जा रहे हैं। जिससे पशु खड़े नहीं हो पा रहे हैं।
क्षेत्र के बागापार गांव के पशुपालक रामअवतार की गाय तथा पशुपालक धर्मेंद्र यादव की गाय एक सप्ताह से बीमार हैं। पशुपालकों ने बताया कि एक सप्ताह से गाय के पैर में चकत्ते उभर आए हैं। गाय के पैर में सूजन हो गया है। पशुपालन विभाग की ओर से कोई खोज खबर नहीं ली गई है। पशुपालकों ने बताया कि यदि समय रहते इलाज नहीं किया गया तो स्थिति भयावह हो सकती है। यह संक्रमण क्षेत्र के गांवों में तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। यह समस्या सबसे ज्यादा क्रॉस ब्रीडिंग गायों में देखने को मिल रही है। इससे पशु पालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिससे पशु पालक परेशान हैं। सैकड़ों की संख्या में पशुओं में संक्रमण फैल चुका है। लगातार फैल रहे वायरस के कारण पशुपालक काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव में मवेशियों में एक अज्ञात बीमारी फैलने से पशु पालक काफी चिंतित हैं। यह बीमारी गांवों में तेजी से फैल रहा है। पशुपालक गंगा, प्रभुदयाल, रमाशंकर, रामहरख ने पशुपालन विभाग से बागापार में कैंप लगाकर पशुओं का इलाज कराने की मांग की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार चौधरी ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराया जाएगा। टीकाकरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed