फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cashews and raisins confiscated, sweets destroyed

Maharajganj News: काजू-किशमिस जब्त, मिठाई कराई नष्ट

Wed, 02 Apr 2025 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 02 Apr 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Cashews and raisins confiscated, sweets destroyed
महराजगंज। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को अभियान चलाकर फलाहार में प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्री का नमूना न सिर्फ जांच के लिए संग्रहित कराया बल्कि सात किलो बर्फी व इतना ही रसगुल्ला खराब मिलने पर नष्ट कराया। छह किलो 750 ग्राम काजू व 3 किलो 750 ग्राम किशमिश सीज किया। फरेंदा व भैया फरेंदा क्षेत्र से जांच के लिए विभिन्न प्रकार के नमूने भी संग्रहित कराए गए।
विज्ञापन

नवरात्र में फलाहार के नाम पर होने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि फाफड़ आटा की बिक्री खुले में कत्तई न की जाए। ग्राहकों को भी पैकेट बंद आटा प्रयुक्त करने की सलाह दी।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र में जनरल मार्केट व मेगा मार्ट से मूंगफली दाना, बाकला दाल, भुना चना, काजू का नमूना संग्रहित कराया। भैया फरेंदा में 7 किलो रसगुल्ला व बर्फी खराब क्वालिटी का होने के कारण जब्त कर नष्ट कराया। एक दुकान पर काजू व किशमिश सीज कर बिक्री से रोक दिया गया। अभियान में कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित कराए गए। टीम में अंकित सिंह, रंजन श्रीवास्तव, हंसराज प्रसाद, रजनी मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed