{"_id":"6532dc7705bd7fb0c00cb6b9","slug":"cases-registered-from-both-sides-for-snatching-money-by-attacking-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8113-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हमला कर रकम छीनने के मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हमला कर रकम छीनने के मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज
विज्ञापन
बाइक सवार से 40 तो ट्रक चालक से 50 हजार रुपये की हुई थी छिनैती
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल चिउटहा मार्ग पर बुधवार रात को बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर रकम छीनने का मामला संज्ञान में आया था। ट्रक चालक द्वारा भी तहरीर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर शुक्रवार शाम को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली है।
क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि मनोज कुमार निवासी खोन्हौली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे रायपुर गांव स्थित अपने देशी शराब की दुकान से दोस्त सुनील पटेल के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह निचलौल चिऊटहा मार्ग पर पहुंचे थे। जहां पर कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर 40 हजार रुपये छीन लिये। जबकि उक्त प्रकरण के संबंध में बेलवा निवासी दुर्गेश ने पुलिस से बताया की वह अपनी वाहन लोड कर निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ओबरी गांव के पास बुधवार रात करीब 9:30 बजे ओबरी के पास पहुंचे थे। जहां पर अचानक एक बाइक से दो लोग आ गए। फिर ट्रक को रोक उन्हें नीचे खींचकर मारपीट किए।
इस दौरान उन लोगों ने उनके जेब में रखा 50 हजार रुपये छीन लिये। इन्होंने आगे कहा कि प्रथम दृश्य जांच में पाया गया कि ओवरटेक करने की बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसे दोनों पक्षों की ओर से बढ़ा चढ़ा कर लूट व छिनैती का रूप दिया गया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।