फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case resisterd on 32 Accused

सात नामजद सहित 32 आरोपियों पर केस दर्ज

Fri, 24 Sep 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Case resisterd on 32 Accused
सात नामजद सहित 32 आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गत दिनों कुछ मनबढ़ों ने प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर सात नामजद और 25 अज्ञात सहित कुल 32 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कि या है।
श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का अपने ही गांव के रहने वाली एक समुदाय के युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसी बीच 19 सितंबर को कुछ लोगों ने प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश में युवक को लेकर युवती के घर चले गए। वहां पर उन लोगों द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और घायल युवक को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उसके बाद गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवक के लिखित तहरीर के आधार पर सात नामजद सहित 32 आरोपियों के खिलाफ बलवा एवं अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed