फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered on sexual exploitation on the pretext of marriage, accused arrested

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 13 Sep 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Case registered on sexual exploitation on the pretext of marriage, accused arrested
सिंदुरिया। गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता महिला ने सिंदुरिया क्षेत्र के अपने मायका के गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। वहीं पति ने विदेश से पांच लाख रुपया भेजा था, उसे भी आरोपी ने ले लिया। मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि दो वर्ष पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले से पति विदेश कमाने चले गए। इसके बाद पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। इसी बीच पीड़िता का प्रेम संबंध मायके में एक युवक से हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसे अपने बहकावे में लेकर चार अगस्त को हैदराबाद चला गया। वहीं उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनता रहा।
विज्ञापन

साथ ही उसके पति द्वारा विदेश से भेजे गए पांच लाख रुपये खर्च कर दिया। विरोध करने पर मारने पीटने लगा और जान माल की धमकी देते हुए शादी से इंकार कर दिया। 28 अगस्त को किसी तरह मौका पाकर पीड़िता हैदराबाद से भाग कर मायके आई और परिजनों से आपबीती बताई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म, धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed