{"_id":"6251cc95a34ebd2e5374dc8c","slug":"case-registered-against-youth-accused-of-raping-by-feeding-drugs-maharajganj-news-gkp4328154123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित युवक पर केस दर्ज
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़िता ने बताया कि उसके घर एक युवक मजदूर करने के बहाने हमेशा आता जाता था। इसी दौरान युवक से दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। बीते 26 फरवरी को सिर में दर्द हुआ और वह दवा लेने जा रही थी। रास्ते में युवक से मुलाकात हो गई। उसने सिर दर्द की दवा बताकर नशीली दवा खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में प्रेमी उसको गोरखपुर ले गया और वहां से युवती को लेकर पंजाब चला गया।
वहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने उससे कहा कि कोर्ट मैरेज करेंगे। इसके बाद 25 मार्च की रात लगभग नौ बजे युवती को नशे की हालत में उसके गांव के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो वह पीड़ित युवती को लेकर अस्पताल गए जहां उसका इलाज किया गया। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।