{"_id":"64fccba57effdbe6930c93b4","slug":"case-registered-against-unknown-person-for-making-fake-birth-certificate-by-hacking-id-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5472-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने पर अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने पर अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
एडीओ पंचायत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया
27 गांवों की आई से जारी हुए हैं फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। क्षेत्र के 27 गांवों में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के मामले में एडीओ पंचायत सदर सुधीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
एडीओ पंचायत सुधीर सिंह ने बताया कि अलग-अलग स्थानों के कई व्यक्तियों के 27 ग्राम पंचायतो की सीआरएस साफ्टवेयर यूजर आईडी का इस्तेमाल करके जनवरी 2022 से मार्च 2022 के बीच काफी संख्या में जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। इस ग्राम पंचायत के रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), सचिव के अनुसार उनके द्वारा उक्त अवधि में अपने ग्राम पंचायतों की सीआरएस साॅफ्टवेयर की यूजर आईडी का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
ग्राम पंचायत सचिव के अनुसार ग्राम पंचायत अमडा उर्फ झुलनीपुर, विलासपुर, विरैचा, महदेवा, ऊटी खास, जंगल जोगियाबारी, वभनी, बैकुण्ठपुर, महदेईया, मर्यादपुर, भरौली बुजुर्ग, जमुहरा कला, सोनवल, लुठहवा, खैरहवा जंगल, मनिकापुर, जिगिनिहवा, महुअवा, पिपरा, रामनगर, खालिकगढ, बडहरामीर, बासपार मिश्र, बेलराई, गोनहा, विशुनपुर फुलवरिया, बसंतपुर ग्राम सचिव की यूजर आईडी व पासवर्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर जन्म से अधिक संख्या में प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि अज्ञात लोगों द्वारा कुछ ग्राहक सेवा केन्द्रों पर फर्जी वेबसाइट बना कर फर्जी तरीके से कूटरचना करते हुए वेबसाइट से फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जा रहा है, जो सही जन्म प्रमाण पत्र का पूर्ण रूप से मिलता जुलता है।
विज्ञापन
सदर प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर विवेचना की जा रही है।