फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against those taking loans fraudulently, investigation started

Maharajganj News: फर्जी तरीके से लोन लेने वालों पर केस दर्ज, जांच शुरू

Mon, 10 Jun 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 10 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered against those taking loans fraudulently, investigation started
महराजगंज। फर्जी दस्तावेज तैयार करके दूसरे लोगों के नाम से बड़ौदा यूपी बैंक के विभिन्न शाखाओं से 52 लाख रुपये का लोन निकालने वाले शातिरों का भंडाफोड़ तब फूटा, जब बैंक के अधिकारियों ने दस्तावेजों का सत्यापन किया। आनन फानन में बड़ौदा यूपी बैंक के उप प्रमुख आशीष सिंह सिंह पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नितीश कुमार यादव और पांच साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कांस्टेबल समेत छ के धोखाधड़ी मामले के में केस दर्ज जांच पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन

उप प्रमुख आशीष सिंह का आरोप है कि महराजगंज पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नितीश कुमार यादव पहले अपने से फर्जी दस्तावेज तैयार करके 5 लाख रुपए का लोन स्वीकृत करवा लिया। कुछ समय बाद पुनः कांस्टेबल ने अपने साथियों के सहयोग से फर्जी दस्तावेज बनाकर अलग-अलग शाखाओं से कुल 52 लाख रुपए का लोन निकाल लिया। जब बैंक के अधिकारियों ने लोन प्राप्त किए व्यक्तियों के घर पर जाकर कागजातों का सत्यापन कराया गया तो बैंक कर्मचारियों के सामने सारा पोल खोल खुल गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कांस्टेबल नितीश कुमार यादव सहित उसके छ: साथियों के गिरफ्तार करने के लिए हिलाहलाली कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में विवेचना प्रचलित है। जांच पड़ताल की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो आरोपी कांस्टेबल और उसके साथी दूसरे लोगों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोन निकालने काम करते थे। जांच पड़ताल के लिए उनके संबंधित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नितीश कुमार यादव उसके साथी प्रमोद कुमार यादव, संदीप अग्रहरि,अजय सहानी, लक्ष्मीकांत यादव, संदीप कुमार यादव,के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है।विवेचना की जा रही है। जब तक साक्ष्य नहीं मिलेंगे, तब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed