फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against the person who sent obscene messages to the girl

Maharajganj News: युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाले पर केस दर्ज

Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the person who sent obscene messages to the girl
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाले एक युवक समेत 14 मोबाइल नंबर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर देकर बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक युवक बार बार फोन करके अश्लील बातें करता था। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी। साइबर सेल की जांच में उक्त युवक का पता चल गया। मुकदमा लिखने की जानकारी होने के बाद 26 जुलाई से ही विभिन्न मोबाइल नंबरों से फोन आ रहे हैं। अश्लील शब्दों का प्रयोग कर धमकी दिया जा रही है। व्हाट्स एप पर भी अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। मेरे फोटो को फेसबुक पर वायरल करने की भी धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी भोलू व 14 अज्ञात मोबाइल नंबरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed