{"_id":"64f4d9ffcbac8c84d60978b4","slug":"case-registered-against-the-accused-who-beat-the-girl-and-tore-her-clothes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5064-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती की पिटाई कर कपड़े फाड़ने वाले आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती की पिटाई कर कपड़े फाड़ने वाले आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
घटना के छह दिन बाद पुलिस चार आरोपियों पर दर्ज की केस, खबर प्रकाशित होने बाद पुलिस की टूटी नींद
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 27 अगस्त को गांव के चौराहे पर कुछ मनबढ़ों ने एक युवती के कपड़े फाड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिस मामले में पीड़ित युवती ने घटना के तत्काल बाद परिजनों के साथ कोठीभार थाने पहुंच पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय मेहरबान बनी रही।
मामले में अमर उजाला ने दो सितंबर के अंक में ''मनबढ़ों ने चौराहे पर युवती की पिटाई कर कपड़े फाड़े'' शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद जिम्मेदारों में हड़कंप मचा। जिम्मेदारों ने घटना के छह दिन बाद पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
पीड़ित युवती के मुताबिक, बीते 27 अगस्त की सुबह गांव का एक युवक घर पर आया। किसी बात को लेकर मां और भाभी से उलझ गया। काफी देर तक युवक परिजनों से बहस करता रहा। फिर वह घर से बाहर निकलने के दौरान मारने-पीटने और इज्जत लूटने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया। इसी बीच शाम करीब चार बजे बकरियों को चराने गांव से बाहर जा रही थी। गांव के चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान युवक ने परिजनों के साथ मिलकर मारा-पीटा और कपड़े फाड़ दिए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची मां कपड़ा ओढ़ाकर घर लाई। पीड़ित युवती का आरोप है कि घटना के दिन ही मां के साथ थाने पहुंच पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने कहा कि मामले में पीड़ित युवती के तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।