{"_id":"6ae7a821dabe4ab3920f0415","slug":"case-involving-a-pond-in-ward-10-of-chauk-nagar-panchayat-the-fish-are-estimated-to-be-worth-two-lakh-rupees-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-188384-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पोखरे में उतराती मिलीं मछलियां, जहर डालकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पोखरे में उतराती मिलीं मछलियां, जहर डालकर मारने का आरोप
विज्ञापन
मिठौरा। नगर पंचायत चौक के वार्ड-10 स्थित पोखरे में रविवार सुबह बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलीं। पोखरे में मछली पालन कर रहे युवक ने अज्ञात व्यक्ति पर पानी में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को मारने का आरोप लगाया है। मछलियों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
वार्ड-10 निवासी पिंटू साहनी ने नीलामी में पोखरा हासिल किया था। इसमें वह मछली पालन कर रहे थे। रविवार सुबह जब वह पोखरे पर पहुंचे तो पानी में मछलियां मृत अवस्था में उतराती मिलीं। कुछ ही देर में पोखरे के किनारों पर भी मरी मछलियों का ढेर लग गया। पिंटू का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोखरे में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे मछलियों की मौत हो गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि अभी उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।