{"_id":"5ff4a7248ebc3e2e6e5ef3c0","slug":"case-filed-for-trespassing-on-dead-person-maharajganj-news-gkp379694685","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत व्यक्ति पर अतिक्रमण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत व्यक्ति पर अतिक्रमण का केस दर्ज
विज्ञापन
मृत व्यक्ति पर अतिक्रमण का केस दर्ज
निचलौल (महराजगंज)। तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल ने एक मृत व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को मृतक के पुत्र ने एसडीएम को शिकायती देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुढ़ाडीह खुर्द निवासी विजय तिवारी ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उनके पिता त्रियुगी तिवारी की मृत्यु 21 फरवरी-2020 में हो गई है। वरासत के लिए हल्का लेखपाल की शिकायत की गई थी। इससे नाराज लेखपाल ने एक जनवरी को उनके मृतक पिता के नाम से सार्वजनिक भूमि में अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जबकि उनके परिवार का किसी भूमि पर कब्जा नहीं है। ऐसे में जांच कर उनके मृत पिता के नाम दर्ज मुकदमा वापस लेते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मामले में लेखपाल गजेंद्र भारती से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। अगर किसी मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो जांच कराकर उसके नाम को मुकदमे से हटवाया जाएगा।