फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed for beating the gunner of ADM

एडीएम के गनर को मारने पीटने पर केस दर्ज

Fri, 28 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed for beating the gunner of ADM
एडीएम के गनर को मारने-पीटने पर केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। इंदिरा नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले एडीएम के गनर रणजीत दूबे को मारने-पीटने के मामले में चार नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसके बाद आरोपित के घरवालों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए आरोपित की बहन ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। उच्चाधिकारियों पर मामले को नजरंदाज करने का भी आरोप है।
तहरीर के अनुसार एडीएम के गनर रणजीत दूबे इंदिरा नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। 25 मई की शाम 7:30 बजे आवास के कुछ युवक हैंडपंप पर खडे़ होकर अश्लील बाते कर रहे थे। रणजीत दूबे ने विरोध किया तो युवक मिलकर मारने लगे। जाने माल की धमकी देकर फरार हो गए। 27 मई को इस मामले में केस दर्ज कर रात को एक आरोपित राजा को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले गई। इसके बाद आरोपित की बहन कोतवाली पहुंची और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाई। सदर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की गई। परिजनों का आरोप बेबुनियाद है। कानून का उल्लंघन करने पर किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले में राजा सिंह, मुकेश विश्वकर्मा, विशाल गौड़ एवं चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपित राजा की मौसेरी बहने ने वीडियो वायरल किया
आरोपित राजा की मौसेरी बहन अर्चना ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए एक वीडियो वायरल किया है। इसमें वह पूरी कहानी बयां कर रही है। दो दिन पहले घर में सांप निकला था, जिसे मारने के लिए राजा के दोस्त घर आए थे। सांप मारने के बाद हैंडपंप परहाथ धूलने गए। इस बीच रणजीत दूबे आ गए। अर्चना के अनुसार रणजीत दूबे ने हैंडपंप पर उनके भाई एवं दोस्तों को मारपीटा। पुलिस होने का रौबे दिखाते हुए केस दर्ज कराने की धमकी दी। दो दिन से रोज अशब्द बोलकर धमकी दे रहे थे। भाई को अचानक बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा वीडियो में अन्य आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed