फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against three on charges of fraud

Maharajganj News: ठगी के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 11 Nov 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three on charges of fraud
यूट्यूब पर विज्ञापन देख एजेंट के पास पहुंचे थे युवक
विज्ञापन




फर्जी वीजा पासपोर्ट पर दिल्ली से लौटाए गए

मदनपुर (देवरिया)। महराजगंज के युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ देवरिया के मदनपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। देवरिया के पांच युवकों ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 6.5 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने रविवार की रात आरोपी बबलू यादव निवासी चंदन माफी पनियरा महराजगंज, खुश्बू सिंह निवासी बेलीपार गोरखपुर और चंदन यादव निवासी खामपार देवरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
सोनू गोड़ निवासी देवकली ने सात नवंबर को पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसने दिसंबर 2024 में यूट्यूब पर एक कंपनी का विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा। उसने इसके बारे में अपने दोस्त बृज कुमार, सूरज कुमार, राहुल और नागेंद्र कुशवाहा को भी बताया। सभी लोग विदेश जाने को तैयार हो गए और विज्ञापन वाले एजेंट से मिले। उसने अपने दो साथियों से ऑफिस में बात कराकर झांसे में ले लिया। उनके झांसे में आकर युवकों ने कर्ज लेकर 21 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2026 तक 6.5 लाख रुपये एजेंटों के खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि 30 जनवरी को एजेंटों ने उन्हें टिकट और वीजा देकर दिल्ली भेज दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पता चला कि वीजा और टिकट फर्जी है। ठगी के शिकार युवक एजेंट के पास पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी एजेंटों ने रुपये नहीं लौटाए। एजेंटों के साथियों का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी एजेंट बबलू यादव निवासी चंदन माफी पनियरा महराजगंज, खुश्बू सिंह निवासी बेलीपार गोरखपुर और चंदन यादव निवासी खामपार देवरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एसओ नंदा प्रसाद ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed