फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against manager, principal and administrator of Holy Cross School

Maharajganj News: होली क्रॉस स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और व्यवस्थापक पर केस

Sun, 27 Jul 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against manager, principal and administrator of Holy Cross School
नौतनवा। नगर स्थित एक विद्यालय पर हिंदू धर्म के धार्मिक चिह्न का अपमान होने का आरोप लगा था। मामले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी सत्यम सोनी की तहरीर पर नौतनवा पुलिस ने शनिवार को होली क्रॉस स्कूल नौतनवा के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, व्यवस्थापक एवं अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में केस दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक सत्यम सोनी ने बताया कि नगर पालिका नौतनवा के जयप्रकाश नगर वार्ड में स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में शौचालय बना है। इसके रोशन दान पर धार्मिक चिह्न लगाया गया है। शौचालय के रोशनदान पर इसका उपयोग कर करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ और धर्म का अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि तहरीर के आधार पर होली क्रॉस स्कूल नौतनवा के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, व्यवस्थापक एवं अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed