{"_id":"67ed2db1126c58f02805e4bf","slug":"case-filed-against-five-people-including-husband-for-dowry-harassment-maharajganj-news-c-206-1-go11002-146023-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर केस
Wed, 02 Apr 2025 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा के हड़तोड़वा टोला निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने पति, सास व तीन देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
हड़तोड़वा निवासी साबरा खातून ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सिद्धार्थनगर के थाना लोटन के ग्राम पंचायत खिरीडीहा निवासी उस्मान गनी के साथ हुई है। शादी के दो सप्ताह बाद से ही ससुराल वाले फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे, जबकि उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी में सामान व नकदी दी थी।
साबरा खातून ने आरोप लगाया कि पति उस्मान गनी, सास खैरूल निशा, देवर मोबीन, मोतीन व मोकीम ने कुछ दिन पहले उसे घर से निकाल दिया, जबकि उसके दो पुत्र सुलेमान 5 वर्ष व अदनाम 4 वर्ष हैं। तब से वह मायके में रह रही है। मामले में थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने आरोपी पति, सास व दोनों देवरों पर केस दर्ज की पुष्टि की। संवाद