फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against five named in land grabbing case

Maharajganj News: भूमि कब्जाने के मामले में पांच नामजद पर केस दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five named in land grabbing case
महराजगंज। बीते दिनों कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव ठूठीबारी में कुछ मनबढ़ों ने एक व्यक्ति की भूमि कब्जाने के लिए उसके मकान में ताला जड़ दिया। इसके बाद मनबढ़ों ने आग लगा दी। गनीमत रहा कि सूचना पाकर तत्काल मौके पर दमकल आ पहुंची।
विज्ञापन

वारदात से पीड़ित का काफी नुकसान हुआ था। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद के अलावा कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ठूठीबारी निवासी पीड़ित मीना देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए तहरीर में बताया है कि घर के बगल में अजय जायसवाल की ओर से दूसरे की आराजी संख्या में जमीन खरीदा गया है। कोई जमीन खाली नहीं है। ऐसे में जमीन खरीदने वाले शख्स अजय जबरन उनकी जमीन को कब्जा करने के प्रयास में है।
विज्ञापन

अजय कई बार उनके परिवार के साथ मारपीट की वारदात भी कर चुका है। खिड़की-दरवाजा भी तोड़ चुका है। उनकी आराजी संख्या की भूमि पर सिविल न्यायालय से स्थगन आदेश भी मिल चुका है। लेकिन आरोपी आदेश को भी मानने के लिए तैयार नहीं है। भूमि कब्जाने के लिए परिवार को जानमाल की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर 2025 को आधी रात में आरोपी ने गोलबंद होकर परिवार की हत्या करने की नीयत से शटर में बाहर से ताला लगाकर आग लगा दी। गनीमत रहा कि इसकी आहट बेटे को लग गई। उसके बाद तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने उन लोगों की जान बचा ली।

कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार आरोपी अजय जायसवाल, राधेश्याम तिवारी, शक्ति जायसवाल, चंद्रभान, तेज प्रताप सिंह निवासी ठूठीबारी के साथ ही कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed