फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against driver in case of death of retired home guard

Maharajganj News: सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Case filed against driver in case of death of retired home guard
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात कार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त होमगार्ड मिठाई प्रसाद की मौत हो गई थी। मामले में सेवानिवृत्त होमगार्ड के पुत्र शिवनरायण निवासी कौलही की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिवनरायण की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पिता मिठाई प्रसाद सेवानिवृत्त होमगार्ड हैं। सेवानिवृत्ति के बाद से वह कुंसेरवा स्थित एक रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे। शनिवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। छपवा टोल प्लाजा के आगे पहुंचे थे कि गोरखपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शिवनरायण की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed