फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against 50 people including eight named in case of highway blockage

Maharajganj News: राजमार्ग जाम करने के मामले में आठ नामजद समेत 50 पर केस

Thu, 16 Oct 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 50 people including eight named in case of highway blockage
फरेंदा। क्षेत्र के विश्रामपुर चौराहे पर विगत सात अक्तूबर को प्रसूता की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया था। जिसको लेकर एंबुलेंस सहित कई लोगों को समस्या सामना करना पड़ गया था। मामले को लेकर पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर आठ नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग निवासी मुकेश सहानी की मौत लापारवाही पूर्वक इलाज के दौरान हो गई थी। जिसकी जानकारी परिजनों सहित ग्रामीणों को हुई तो लोग उग्र होकर राजमार्ग पर मृतका का शव राजमार्ग पर रखकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए जाम कर दिया था। पुलिस के काफी देर तक राजमार्ग को खुलवाने का प्रयास किया गया लेकिन नाराज ग्रामीण उत्तेजित होकर अनेक प्रकार की धमकियां दे रहे थे। अधिकारियों से वार्ता के बाद भी लोग अपनी जिद पर अड़े हुए थे। इससे बूढ़े, बच्चे व एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी बाधित रही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण माने। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार राजमार्ग जाम के मामले में आकाश, विजय सहानी, रियाज खान, संजय यादव, राजकुमार यादव, संतोष, अमरनाथ सहानी सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed