फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case file against ex block pramukh

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 06 Mar 2022 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
case file against ex block pramukh
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- 100 ईवीएम बदलने का कर रहे थे दावा, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख नरेंद्र खरवार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वह वीडियो में 100 ईवीएम बदलने का दावा कर रहे थे। वीडियो वायरल होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, रविवार शाम को विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद जिम्मेदारों ने लोगों को ईवीएम की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। उसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में जहां फरेंदा विधानसभा का ईवीएम रखा गया है वहां का सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। जिस पर समर्थक जितेंद्र यादव, अमित यादव, विनय तिवारी, शमसुल होंदा खान, बसंत सिंह, मकसूद खान, अजय चौधरी ने विरोध प्रकट किया। मौके पर एडीएम डॉ. पंकज वर्मा पहुंचकर लोगों को समझाया की कैमरा संचालित है। तकनीकी खामियों के कारण स्क्रिन पर नहीं दिख रहा है। तुरंत समस्या को दूर किया गया। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा कड़ी है। सुरक्षाकर्मी भी सतर्क हैं। वायरल वीडियो में अफवाह है। उस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। पूरी पारदर्शिता के साथ ईवीएम की निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में प्रत्याशियों के प्रतिनिधि स्वयं पूरी गतिविधियों को देख रहे हैं। कहीं कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वीडियो में दावा करने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र खरवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed