{"_id":"64ef9ebf225dac98d40c6d55","slug":"case-against-semrahna-village-head-for-contesting-elections-on-fake-documents-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4867-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज पर चुनाव लड़ने के आरोप में सेमरहना ग्राम प्रधान पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज पर चुनाव लड़ने के आरोप में सेमरहना ग्राम प्रधान पर केस
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान और उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया
अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र के आधार पर निर्वाचित हुई थी ग्राम प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। न्यायालय के आदेश पर सेमरहना ग्राम प्रधान और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के रोजगार सेवक ने महिला ग्राम प्रधान और उसके पति के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर चुनाव लड़ने की शिकायत न्यायालय में की थी। जिस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान और उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया है कि पीड़ित रामकृपाल ने न्यायालय में शिकायत कर कहा है कि वह ग्राम पंचायत सेमरहना और बरगदही में रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। ग्राम पंचायत सेमरहना में सुनीता देवी वर्ष 2021 में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचित हुई थी, जबकि सुनीता देवी की ओर से 6 सितंबर 2016 में लिए पंजीकृत बैनामे में अपने आपको अनुसूचित न होने का साक्ष्य प्रस्तुत किया गया है। इतना ही नहीं निर्वाचित ग्राम प्रधान सुनीता देवी पति ब्यास के सहयोग से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लाभ प्राप्त करती हैं। पूछताछ करने पर दुर्व्यवहार भी करती हैं। जिस मामले में रोजगार सेवक के शिकायती पत्र के आधार पर सेमरहना ग्राम प्रधान सुनीता देवी और पति ब्यास के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।