Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case against eight for trying to burn daughter-in-law alive

Maharajganj News: बहू को जिंदा जलाने की कोशिश में आठ पर केस

Fri, 31 May 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 31 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Case against eight for trying to burn daughter-in-law alive
महराजगंज/निचालौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा नगर पालिका अंतर्गत लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में ससुरालियों ने दहेज के लिए पहले बहू के गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान करने की धमकी दी। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो बहू को तेल छिड़कर जलाने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिसवा नगर पालिका के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड निवासी अंतिमा श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2017 को बड़हरा महंथ कोठीभार निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि तीन महीने तक सब कुछ ठीक चलता रहा। उसके बाद पति और अन्य ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। पति सूरत में हीरा के फैक्ट्री में कुशल कारीगर हैं। पति के साथ वह सूरत चली गई। वहां भी पति अपने करतूत से बाज नहीं आए। वहीं पर दोनों से एक पुत्र आर्यन पैदा हुआ। इसके बाद वह घर लौट आई। कुछ महीने बाद बेटी अदिति पैदा हुई। कुछ दिन बाद वह एक बार फिर गर्भवर्ती हो गई। ससुरालियों ने उन्हें मारपीट कर गर्भ में पल रहे बच्चे को नष्ट करने की धमकी देने लगे। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो 16 मई को उस पर तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की गई। किसी तरह से उसने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने कहा की मामले में पीड़िता अंतिमा की तहरीर पर आरोपी पति महेंद्र के साथ ही नेपाल श्रीवास्तव, रामरती, संदीप, रीमा, रिकम, गिलासी और धर्मेंद्र के संबंधित धाराओं में खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पत्नी से तलाक का वाद न्यायालय में है विचाराधीन
पीड़िता अंतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि पति से उनकी दूसरी शादी थी। उनसे पहले महेंद्र की शादी कुशीनगर जिले के थाना पिपरा गांव खैरी निवासी बालिका के साथ चार मार्च 2009 को हुई थी। नौ फरवरी 2011 को पति महेंद्र पहली पत्नी को भी दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगा दिया था। पति ने तलाक का वाद न्यायालय में दाखिल किया है जो अभी भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed