फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cargo trucks occupy single road...passersby troubled

Maharajganj News: सिंगल रोड पर मालवाहक ट्रकों का कब्जा...राहगीर परेशान

Tue, 24 Feb 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Cargo trucks occupy single road...passersby troubled
रविवार की सुबह टूरिस्ट बस की टक्कर से एक साइकिल सवार मजदूर की हो गई थी मौत
विज्ञापन

हाईवे पर न तो संकेतक हैं और न ही पथ-प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था
सोनौली। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर यात्रा कर रहे हैं तो संभल कर चलें, थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। जगह-जगह बन रहे प्लाईओवर और उसके पास बने सिंगल रोड पर चल रहे तेज वाहनों के कारण साइकिल और बाइक चालकों दुर्घटना की आशंका सता रही है। रविवार की सुबह टूरिस्ट बस की टक्कर से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग इन दिनों निर्माणाधीन है। बीते दो वर्षों से इस मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग किया गया है। कई जगहों पर डिवाइडर भी अधूरे हैं। इसके बावजूद हाईवे पर न तो संकेतक हैं और न ही पथ-प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सिंगल रोड पर जरा सी चूक हुई तो हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनाया गया है लेकिन सर्विस लेन की हालत खस्ताहाल है। सर्विस लेन पर भी कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गाड़ी पलट जा रही है। सोनौली के कुनसेरवा बाईपास के निकट बन रही ओवरब्रिज के दोनों तरफ कई रास्ते हैं। यहां से गाड़ियों के आने-जाने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रकाश व संकेतक की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रात में रास्ता और मुश्किलों भरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवा और सोनौली में तीन ओवरब्रिज बन रहे हैं। यहां बीते एक सप्ताह में तीन बड़ी और एक दर्जन से अधिक छोटी घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे अधिक समस्या बनेलिया मंदिर और सोनौली के कुन सेरवा बाईपास पर हो रही है। एक बार जाम लगने पर यात्रियों को निकलने में दो से तीन घंटे लग जा रहे हैं। यहां आगे बढ़ने पर अचानक कट मिलता है और दोनों तरफ से आवागमन शुरू है। साथ ही सामने से आ रहा वाहन भी नहीं दिखता है।
बाईपास पर भी डायवर्जन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राजमार्ग के किनारे की गई बैरिकेडिंग भी साफ तौर पर दिखाई नहीं देती है। कई जगहों पर सफेद पट्टी व रोड मार्किंग का अभाव है। ओवरब्रिज के किनारे कई जगहों पर सड़क निर्माण कार्य भी जारी है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीर भी खतरे का सामना कर रहे हैं। रविवार को यात्री बस से हुई मजदूर की मौत के बाद सोनौली पुलिस ने बस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

कुंसेरवा बाईपास ओवरब्रिज के पास जाम, राहगीर रहे परेशान

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुंसेरवा बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अक्सर भीषण जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि जाम लगने के काफी देर बाद तक मौके पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचता। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण नौतनवा रेलवे से मालवाहक वाहनों का नगर से अंदर होकर आना बताया गया। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में बड़े वाहन सड़क पर फंस गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सद्दाम खान निवासी कुनसेरवा, प्रदीप कुमार, धीरज कुमार, संदीप सिंह, अरबिंद गौतम, बीरेंद्र कुमार, संजय कुमार निवासी सोनौली ने बताया कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण कई दुर्घटनाएं हुईं लेकिन सड़क निर्माण के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते।

सोनौली बॉर्डर पर एक सप्ताह से लगा 8 किमी लंबा जाम
सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 10 किलोमीटर तक मालवाहक ट्रकों का लंबा जाम लगा हुआ है। यह भी दुर्घटना का एक कारण है।
एक तरफ की लेन पर ट्रक चालकों ने कब्जा जमा रखा है जिसके कारण दूसरी लेन से ही आना-जाना है। जाम के कारण यात्री वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मालवाहक ट्रकों की जाम में अगर कोई यात्री वाहन फंस गया तो उसे निकलने में घंटों का समय लग जा रहा है। नेपाल के भैरहवा भंसार कंपाउंड में मालवाहक ट्रकों के खड़ा करने के लिए उचित स्थान न रहने के कारण मालवाहक ट्रक प्रमुख सड़कों पर आ गए हैं।
इस वजह से बीते एक सप्ताह से भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से लेकर 10 किलोमीटर दूर कुनसेरवा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरी तरह से जाम लगा हुआ है। फोरलेन का यह राष्ट्रीय राजमार्ग का एक लेन पूरी तरह से बंद है। एक लाइन से ट्रक आवागमन कर रहे हैं। जिसके कारण कभी-कभी वाहनों का इस कदर जाम लग जा रहा है कि यात्री बसों में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह जाम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिम्मेदार मौन साथ रखे हैं। भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने बताया कि ओवरस्पीड और निर्माणाधीन सड़क के कारण दुर्घटना की संख्या बढ़ी है। नौतनवा बाइक से जाने में डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed