{"_id":"668b2d141d606a26870fc024","slug":"car-stuck-on-road-under-construction-in-city-pulled-out-with-tractor-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126225-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में निर्माणाधीन सड़क पर फंसी कार, ट्रैक्टर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में निर्माणाधीन सड़क पर फंसी कार, ट्रैक्टर से निकाला
Mon, 08 Jul 2024 05:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बारिश का असर शहर से लेकर गांव तक है। शहर में आबादी क्षेत्र में सड़कें कीचड़युक्त हैं, वहीं खाली प्लाटों में जलभराव से आसपास के घरों के लोगों को बाहर निकलने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। विस्मिल नगर माेहल्ले में आधी सड़क बनाकर छोड़ दी गई है। इसी में कार फंस गई। इसके बाद ट्रैक्टर से जोड़कर बाहर निकाला गया। शहर के अन्य हिस्सों में भी दुश्वारियां दिखीं।
रविवार को सुबह हल्की बारिश हुई, दोपहर बाद बारिश बंद हो गई। हल्की धूप खिली रही। शहर में गांधी नगर में सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। वहीं शास्त्री नगर मोहल्ले में कई जगहों पर जलभराव दिखा। मोहल्ले के धीरेंद्र कुमार कहने लगे की बरसात में समस्या हर बार होती है। जय प्रकाश नगर मोहल्ले में तो घर पानी से घिरे गए हैं। सिविल लाइन मोहल्ले में भी जलभराव से लोगों को समस्या हो रही है। मोहल्ले के दिनेश प्रसाद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से समस्या हो रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ.पुष्पलता मंगल ने बताया कि सफाई कर्मियों की टीम लगी है। जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
बघेला नाला उफनाया, फसलें जलमग्न
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा व सेवतरी गांव के बीच से होकर बहने वाला बघेला नाला रविवार को उफान पर आ गया। जानकारी के अनुसार, नेपाल में पहाड़ों पर बारिश से बघेला नाले का जलस्तर बढ़ गया है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा, महुलानी, बेलभार, मनिकौरा, शंकरपुर, सेखुआनी, बिषखोप, लक्ष्मीपुर, परसा भरटोलिया, श्रीरामपुर, जिगिना, गंगापुर, गंगवलिया, करौता, मनिकापुर, चुड़िहारी, महुलैना, चकदह, शाहपुर आदि गांवों के सिवान में सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबी हुई है। इससे किसान परेशान हैं। संवाद