फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car falls into ditch after accident, two seriously injured

Maharajganj News: हादसे के बाद गड्ढे में गिरी कार, दो गंभीर

Wed, 22 Apr 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch after accident, two seriously injured
चौक बाजार।धटना के दौरान गड्ढे में गिरी, स्कॉर्पियो। 
जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन

चौक बाजार। सोमवार की देर रात जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चंदनपुर निवासी विशाल यादव ने बताया कि वह अपने साथी कृपाल यादव व अन्य लोगों के साथ कोतवाली क्षेत्र के बागापार में एक बरात में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के पास पहुंची, सामने से तेज गति से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। हादसे में चालक और कृपाल यादव का सिर शीशे से टकराने से दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास के राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस को घटना स्थल पर बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज जारी है। इस संबंध में सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed