फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car burnt in flames, five people sitting inside ran to save their lives

Maharajganj News: धू-धू कर जली कार, अंदर बैठे पांच लोगों ने भागकर बचाई जान

Sun, 03 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Car burnt in flames, five people sitting inside ran to save their lives
महराजगंज/पनियरा। शनिवार की दोपहर में सड़क के किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग जाने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। कार धूं-धूं कर जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि भवानीपुर में स्थित एक विद्यालय में एक संस्था के कुछ कर्मी कार में बैठ रहे थे। कार में धुंआ उठने पर अंदर बैठे सभी लोग बाहर निकल गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जल जीवन मिशन के प्रचार वाहन में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आनन-फानन में गाड़ी में बैठे पांच कर्मियों ने वाहन का दरवाजा खोलकर जान बचाई। लोगों के सामने कार धूं-धूं करके जलने लगी। बताया जा रहा है कि एक संस्था के पांच कर्मी वीरेंद्र कुमार वाजपेई के साथ कार में सवार होकर विकास खंड पनियरा के भवानीपुर गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

भवानीपुर नहर के पास पहुंचे थे कि अचानक कार में धुआं निकलने लगा जिसके बाद वाहन चालक ने गाड़ी को रोककर देखना शुरू किया तब तक गाड़ी में आग लग गई। मौके पर मौजूद भवानीपुर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल निषाद का कहना है कि कार बहुत पुरानी थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ज्यादा दूरी तय करने के कारण इंजन गर्म हो गया होगा इसके वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही कार का काम करवाना चाहिए : आईटीएम चेहरी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एक कार में करीब 20 हजार से भी ज्यादा पुर्जों को फिट किया जाता है। कई बार थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में लोग कार में लोकल जगह से सस्ती व घटिया एक्सेसरीज लगवा लेते हैं। जो मैकेनिक उन्हें फिट करते हैं वो भी अप्रशिक्षित होते हैं। ये लोग अक्सर जल्द बाजी में तारों को खुला छोड़ देते हैं या गलत तार को जोड़ देते हैं। जिसके चलते शॉर्ट सर्किट होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही कार का काम करवाना चाहिए।


क्या न करें : अगर कार आग की चपेट आ गई है तो तुरंत बाहर निकलने की कोशिश करें क्योंकि कार में बैठे लोग कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की चपेट में आ सकते हैं, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है। कार के बोनट के नीचे आग लगी तो उसे खोलने की कोशिश बिलकुल न करें क्योकिं ऐसा करने से आग को भड़कने के लिए और ऑक्सीजन मिल जाएगी जोकि काफी घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article