{"_id":"580d07594f1c1bc877bc1efb","slug":"candle-march-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने जुलूस निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अटेवा कार्यकर्ताओं ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जिला संरक्षक श्रवण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में रविवार को कैंडल मार्च निकालकर कर्मचारियों को जागरूक किया। मार्च बीएसए कार्यालय से स्टेट बैंक होते नगर केे मुख्य तिराहा सक्सेना चौक तक निकाला गया।
इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने 13 नवंबर को लखनऊ में आयोजित रैली के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। जिला संरक्षक श्रवण कुमार चौरसिया ने कहा कि नई पेशन व्यवस्था से 9 लाख शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी सभी लोगों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। नई पेंशन योजना पूरी तरह से शेयर मार्केट पर आधारित है। इसलिए सभी लोगों ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की है। कैंडल मार्च का सभी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों ने समर्थन किया है।
संगठन की तरफ से सपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि सांसद, विधायक जब कुछ दिनों के लिए चुने जाते हैं तो उनको पुरानी पेंशन दी जा रही है। जबकि कर्मचारी कई वर्षों के लिए चयनित होता है तो उसके लिए दूसरी पेंशन लागू की जा रही है। एक देश में दो तरह की पेंशन व्यवस्था समझ से परे है।
विज्ञापन
जिला टेट मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सफाईकर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने भी अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर रोशन गुप्ता, गोपाल पटेल, राजेश गौतम, अल्का मलिक, लक्ष्मी, अमरजीत, दुर्गा प्रसाद, सीमा गुप्ता, अंजू, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।