फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Candidates should keep in mind the limit of cash and expenditure

नकदी व व्यय की सीमा का ध्यान रखें प्रत्याशी

Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Candidates should keep in mind the limit of cash and expenditure
नकदी व व्यय की सीमा का ध्यान रखें प्रत्याशी
विज्ञापन

महराजगंज। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व्यय सीमा व नकदी के व्यय की सीमा को ध्यान में रखते हुए ही निर्वाचन लड़ना सुनिश्चित करें। कहीं से कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जो आयोग के दिशा-निर्देशों के विपरीत हो। ऐसा पाए जाने पर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
ये निर्देश व्यय प्रेक्षक ओम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों व अधिकृत अभिकर्ता के साथ बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्याशी का पारिवारिक व संयुक्त खाता नहीं होगा। व्यय प्रेक्षक पंकज कुमार ने कहा कि व्यय लेखन में किसी प्रकार की गड़बड़ी न की जाए। व्यय को साफ-सुथरे एवं सही तरीके से प्रदर्शित किया जाए। प्रत्याशी स्वयं का अलग खाता खोलें तथा निर्वाचन से जुड़े व्यय उसी के माध्यम से करें। वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम ने बताया कि किसी संस्था, लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद सदस्य व किसी मंत्री मद पर आसीन व्यक्ति को लेखा व्यय अभिकर्ता नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी को इस बारे में कोई असुविधा हो रही है, तो विधानसभा क्षेत्र में गठित लेखा टीम से संपर्क कर अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं। व्यय लेखा अंकन के लिए दिए गए रजिस्टर में तीन प्रकार के फार्म लगे हैं। जिम्मेदार उन्हें ध्यान से पढ़ें तथा निर्देशों के मुताबिक सूचनाओं को अंकित करें।
विज्ञापन

मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तीन मार्च को मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान कोषागार, उप कोषागार, कारखाने, दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed