फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Candidates from Deoria, Kushinagar, and Siddharthnagar will take the Teacher Eligibility Test in their respective districts.

Maharajganj News: देवरिया, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर के अभ्यर्थी जनपद में देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Wed, 01 Jul 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Candidates from Deoria, Kushinagar, and Siddharthnagar will take the Teacher Eligibility Test in their respective districts.
महराजगंज। कल से जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हो रही है। यह लगातार पांच पालियों में चार जुलाई तक होगी। जनपद के केंद्रों पर गोरखपुर मंडल से देवरिया व कुशीनगर के अभ्यर्थी और बस्ती मंडल से सिद्धार्थनगर के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में दो, तीन व चार जुलाई को शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा जिसके लिए कुल 20 केंद्र बनाए गये हैं। इन केंद्रों पर 37 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल तीन जनपदों से अभ्यर्थी आ रहे हैं कुल पांच पाली में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां जनपद में लगभग पूरी हो चुकी हैं। पांच जोनल, 20 सेक्टर व इतने ही स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा 20 केंद्र व्यवस्थापक, 20 सह केंद्र व्यवस्थापक कुल 85 नामित अधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम डॉ. प्रशांत व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी शामिल रहे। आज 446 वाह्य व इतने ही आंतरिक कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह व डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा की उपस्थिति में होगा। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिससे आज सभी केंद्रों को छोड़कर ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय शिक्षकों को बीईओ दें अवकाश
शिक्षक पात्रता परीक्षा में परिषदीय स्कूल के शिक्षक भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में शासन व विशेष सचिव बेसिक के पत्र पर बीएसए सुरजीत सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को तीन दिन का अवकाश स्वीकृत कर रिपोर्ट करें।

-----------------
शुचिता पूर्ण परीक्षा के सभी इंतजाम पूरे करा लिए गए हैं। आज कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण करा लिया जाएगा। सभी की जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों ने तय कर रखी है। 24 अभ्यर्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
-प्रदीप कुमार सिंह, डीआईओएस, महराजगंज।
परीक्षा केंद्र
- जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ए ब्लॉक।
- जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज बी ब्लॉक।
- जीएसवीएस महराजगंज।
- महराजगंज इंटर कॉलेज।
- शिव जपत सिंह जनता इंटर कॉलेज।
- डॉ. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय।
- जीजीआईसी धनेवा।
- महामाया आईटी पालीटेक्निक।
- दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक।
- पंचायत इंटर कॉलेज।
- अभिनव बाल विद्या मंदिर, उदितपुर।
- डीएवी नारंग घुघली।
- एंग्लो संस्कृत कॉलेज घुघली।
- राजकीय पालीटेक्निक पुरैना।
- मोती राम द्विवेदी फरेंदा।
- लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज फरेंदा।
- सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज, फरेंदा।
- जीजीआईसी आनंदनगर।
- जीजीआईसी पनियरा।
- आजाद उच्चतर माध्यमिक रुनुवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed