फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Candidates crossed the election wave

Maharajganj News: लहर में चुनावी वैतरणी पार हुए उम्मीदवार

Sun, 14 May 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Candidates crossed the election wave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। नगर निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद सभी के समीकरण की हवा निकल गई। महराजगंज व घुघली शहर में मर्सी फैक्टर की लहर में प्रत्याशी चुनावी वैतरणी पार हो गए। जनता के बीच अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से बताने में कामयाबी मिली तो सफलता की राह आसान हो गई।
परिणाम आने पर जो विजयी हुआ वह अपनी अच्छाई को बयां करने लगा। हारने वाले अपनी कमजोरी को बताने लगे। कहां चूक हुई, पल भर में स्थिति साफ हो गई। सदस्य से लेकर अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खेमे में दिनभर चुनाव परिणाम जानने की बेचैनी रही। हारने वाले समीक्षा करते रहे।
विज्ञापन

बात महराजगंज नगर पालिका की करें तो शुरुआत से ही इस सीट को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। रुझान आने के बाद से ही सियासत के जानकार अपनी समीक्षा करने लगे। किसी ने मर्सी वोट को असरदार हथियार बताया तो किसी ने प्रत्याशी के प्रभाव को कम होना बताया। सबकी अलग-अलग राय रही। घुघली में भी यही हाल रहा है। यहां भी मर्सी फैक्टर ही काम आया। जिले में नगर निकाय चुनाव में मर्सी फैक्टर से चुनावी वैतरणी पार होने की चर्चा होती रही। शहर के सुभाष नगर मोहल्ले के रहने वाले डॉ. शांति शरण मिश्र कहते हैं कि शहर से सहानुभूति वोट ज्यादा पड़ा। यही कारण है कि सपा प्रत्याशी को जीत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इसी तरह की स्थिति घुघली में भी रही। इस बार का चुनाव परिणाम बहुत कुछ बता रहा है। इसे समझने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed