फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   campus ambassder will aware for voting

मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करेंगे कैंपस एंबेसडर

Sat, 29 Jan 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
campus ambassder will aware for voting
मतदान के लिए जागरूक करेंगे कैंपस एंबेसडर
विज्ञापन

महराजगंज। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम(स्वीप) के तहत युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में विद्यालयों के कैंपस एंबेसडर सहभागी बनेंगे। वे न सिर्फ युवा मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, बल्कि मतदाता जागरुकता संबंधी अन्य गतिविधियों को भी बेहतर ढंग से संपन्न कराने में भी भूमिका निभाएंगे।

जिले में संचालित सभी 244 माध्यमिक विद्यालयों में चार-चार कैंपस एंबेसडर नियुक्त किए गए हैं। उद्देश्य है कि स्वीप कार्यक्रम के तहत इनके माध्यम से ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं को प्रेरित किया जाए, बल्कि मतदान पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं को मतदान की महत्ता की जानकारी दी जाए। वे अधिक से अधिक मतदान कराते हुए स्वस्थ व स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना में अपना योगदान भी दें। विद्यालय के बंद पर वे अपने गतिविधियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से संचालित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवा मतदाताओं के साथ-साथ अन्य मतदाताओं का अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए कैंपस एंबेसडर को तैनात किया गया है। सभी अपने दायित्वों के प्रति तत्परता दिखाएं।
विज्ञापन

संकल्प पत्र भी भरेंगे कैंपस एंबेसडर
स्वीप योजना के तहत सभी कैंपस एंबेसडर को संकल्प पत्र भी भरना होगा। उसमें वे यह दर्शाएंगे कि वे अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed