{"_id":"68eaac4014bd6be65f02b8d3","slug":"campaigns-will-be-launched-to-educate-the-youth-about-the-harms-of-tobacco-maharajganj-news-c-206-1-go11002-161603-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अभियान चलाकर युवाओं को बताए जाएंगे तंबाकू के नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अभियान चलाकर युवाओं को बताए जाएंगे तंबाकू के नुकसान
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद व स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू से युवाओं को दूर करने का साझा अभियान शुरू किया है। 9 अक्तूबर से प्रभावी तंबाकू मुक्त युवा 3.0 अभियान के तहत शिक्षक व सीएचसी, पीएचसी अधीक्षक युवाओं को तंबाकू के नुकसान बताएंगे। साथ ही स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों को दूर विस्थापित किया जाएगा।
युवाओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए तंबाकू मुक्त युवा शुरू अभियान में स्वास्थ्य विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग भी सहयोग करेंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि तंबाकू मुक्त युवा 3.0 अभियान 60 दिनों तक चलाया जाएगा। सभी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर भी आशा कार्यकर्ताओं की मदद से युवाओं को तंबाकू के नुकसान के बारे में बताकर इससे दूरी बनाने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही तंबाकू से होने वाली बीमारियों, सामाजिक और आर्थिक हानि की जानकारी दी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा सचिव के निर्देश पर जनपद में लगातार तीसरे वर्ष तंबाकू मुक्त युवा अभियान स्वास्थ्य विभाग की मदद से शुरू किया गया है। इसके तहत तंबाकू की दुकान शिक्षण संस्थान से 100 मीटर दूर विस्थापित कराई जाएगी।
विज्ञापन
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।