फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Campaign to add voters who were left out before SIR to the list

Maharajganj News: मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान

Fri, 09 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Campaign to add voters who were left out before SIR to the list
महराजगंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले मतदाता सूची में दर्ज रहे लेकिन वर्तमान निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं हो पाए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली की तुलना एसआईआर से पूर्व की निर्वाचक नामावली और पूरक सूचियों से करेंगे। इसमें ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम पहले की सूची में दर्ज थे लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं। डीएम ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन

चिह्नित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 के माध्यम से उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा। प्रत्येक बीएलओ को हर सप्ताह कम से कम 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करने का लक्ष्य दिया गया है। पहली बार मतदाता बनने वाले और युवा मतदाताओं से भी फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलों के एजेंटों से साथ होगी तुलनात्मक सूची
तुलनात्मक सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ साझा की जाएगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं को पंजीकरण का अवसर मिल सके। अभियान के अंत में तैयार सूची का दोबारा सत्यापन भी कराया जाएगा।

बूथ स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप
बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। आश्रयहीन, श्रमिक बस्तियों में रहने वाले और मुख्यधारा से अलग रह रहे पात्र नागरिकों के पंजीकरण के लिए रात्रि आश्रय स्थलों समेत अन्य स्थानों पर भी व्यवस्था की जाएगी। स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed